टेंशन फ्री रहने के लिए करें यह 2 योगासन

 टेंशन फ्री रहने के लिए करें यह 2 योगासन

सेहतराग टीम

आज के समय में काम और पैसे कमाने के चक्कर में लोगों को काफी तनाव रहता है। जिसकी वजह से लोग हमेशा तनाव में रहते हैं जिससे उनकी जिंदगी से आंनद गायब हो जाता है। ऐसे में उन्हें कई तरह के रोग होने की संभावना भी होती है। लेकिन तनाव भरी जिंदगी जीने के अलावा लोगों को और कुछ समझ में नहीं आता है। चिंता करने से कोई समाधान निकलता नहीं है यह सब जानते है फिर भी वह चिंता करते रहते है। फिलहाल आज के समय में चिंता करने की वजह बहुत सारे होते है लेकिन खुश रहने के लिए कोई वजह नहीं होती है। खुश रहने के लिए कोई तरीका भी नहीं बताता है। लेकिन आज हम आपको अपने से चिंता दूर करने का एक शानदार तरीका बताएंगे। इसके प्रयोग से आप अपने जीवन में आई सारी तकलीफों को भूल कर इंज्वाय करना शुरु कर देगें। यह तरीका और कुछ नहीं है बल्कि आप रोजाना योग करके अपने तनाव को दूर कर सकते है। तो आइए जानते है कुछ आसन के बारे में जिसे रोजाना करने से हमारे जीवन से चिंता दूर चली जाएगी और हम खूश रह पाएंगे?

पढ़ें- ऑफिस के कारण एक्सरसाइज न कर पाने वालों के लिए कैलोरी बर्न करने के 9 आसान तरीके

रेकल्ड बाउंड एंगल पोज-

यह आसन काफी आसान है इसे करने हमारे कूल्हों और आंतरिक जांघों और कमर को फैलने में मदद मिलती है। इससे हमारा तनाव कम होता है। दरअसल जब हम एक ही जगह बैठे रहते है तो हमें मानसिक और शारीरिक तनाव होते है। ऐसी स्थिति में अगर हम सुप्त कोनसाना करें तो हम इससे बच सकते है। यहीं नही यह हिप्स और पेडु में होने वाले तनाव को भी दूर करता है। इसे करने के लिए आपको खाली समय का इंतजार नहीं करना होगा। इसे आप काम करने के बीच भी कर सकते है। यही इसका सबसे बड़ा फायदा भी है। वहीं इसे करने से हमारे जांघों को आराम मिलता है और हमारे पैरों के दर्द और थकान दूर हो जाते है। तो आइए जानते है इसे करने के लिए क्या करें-

  • सबसे पहले पीठ बल लेट जाएं। इस तरीके से लेटे जैसे आप गहरी निंद्रा में सोते है।
  • वहीं अपने बाहों को पैरो की दिशा में सीधा फैला के रखें और हथेलियों को उपर की ओर रखें।
  • उसके बाद अपने घुटनों को मोड़े और तलवों को जमीन पर रखें रहें।
  • अब उसके बाद दोनों तलवों को एक दूसरे से सटाएं। जिस तरीके से नमस्कार करते वक्त हाथ जोड़ते है वैसे ही दोनों तलवों को भी एक दूसरे के सम्पर्क में रखें।
  • जितना हो सके दोनों एडियों को अपने जंघों के करीब रखें। इससे ज्यादा फायदा होगा।
  • उसके बाद इसी मुद्रा में दोनों जघों को हाथों से दवाते हुए 30 सेकेंड से लेकर 1 मिनट तक बने रहें।
  • उसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं। उसके बाद देखेंगे कि आपको खुद ही रिलैक्स महसूस होगा।,

ईगल पोज-

यह आसन भी आपके तनाव को दूर करता है। दरअसल यह आसन हमारे दिमाग को एकत्रित करता है। कहने का मतलब एक बिंदु पर केंद्रित करता है। यही हमारे तनाव को कम करने में सहायक भी होता है। यही नहीं यह आसन कंधों और कूल्हों में जकड़न को भी कम करता है। इसलिए और भी हमारा तनाव कम होता है। तो आइए जानते है इसे कैसे करें-

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं
  • उसके बाद धीरे-धीरे दाएं घुटने को नीचे की तरफ झुकांए।
  • अब आपको अपने दांए पैर से बांए पैर को चारों तरफ से लपेटना होगा, जितना संभव है उतना लपेटने की कोशिश करें।
  • अब देखेंगे कि आपकी दोनों एड़ियां एक-दूसरे के ऊपर आ जाएंगी।
  • अब आपको दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई तक उठाना होगा।
  • वहीं अब पैरों की तरह ही हाथों को भी लपेटना होगा। इसमें बांए हाथ से दांए हाथ को चारों तरफ से लपेटना है।
  • इस दौरान आपकी कुहनियां 90 डिग्री के कोण पर मुड़ी रहेगी।
  • अब बैंलेस करते हुए दोनों हिप्स को धीरे-धीरे नीचे लाएं।
  • उसेक बाद 15 से लेकर 30 सेंकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें।
  • वहीं सांस गहरी और धीमी गति से लेते और छोड़ते रहें।
  • उसके बाद दोनों आंखों को बंद करके अपने दिमाग पर फोकस करें
  • इसके बाद मन में आ रहे निगेटिव ख्यालों को दूर करने की कोशिश करें
  • अब धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में आएं।  

इसे भी पढ़ें-

नियमित योग करने से बढ़ता है स्पर्म काउंट: स्टडी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।